Monday, November 4, 2024

मैं और मेरी किताबें

 बहुत आसान नहीं पढ़ लू सभी किताबों को

जिल्द लगाने की नियत से खरीदता रहा हूं बस!


अलमारी मेरे रूम की गवाह है मेरी विद्वता का

जिल्द लगे किताबों को रखता रहा हूं बस!


शीर्षक पढ़ा और ज्ञान के गोते लगा लिया 

लेखक का नाम याद करता रहा हूं बस!


क्या है लिखा किताब में किताब को हीं पता

हरिवंश राय बच्चन,सुमित्रानंदन पंथ सरीखों से मिलता रहा हूं बस!


युक्ति बहुत है खुद को स्थापित करने के लिए

किताबों को बिन पढ़े भी पढ़ता रहा हूं बस!


एक मेज और कुर्सी है अलमारी के बगल में

उसपर रखे किताब बदलता रहा हूं बस!


एक रौशनी किताबों से निकलेगी एक दिन इसी आस में प्रयास करता रहा हूं बस!


अरशद अली


Saturday, July 27, 2024

पत्नी.....अरशद अली


दाम्पत्य जीवन की बस यही यात्रा! पति में छोटी और पत्नी में है बड़ी मात्रा!! पूनम लोसलका, निश्चित ही बड़ी मात्रा वाली पत्नी के साथ छोटी मात्रा वाले पति का जीवन सहज गुजर जाता जाता है। बड़ी ई की मात्रा वाली पत्नी में आंशिक ईश्वरीय शक्ति पाया जाता है। दान दया धर्म भी बड़ी ई की मात्रा वाली पत्नी में स्वत आ जाता है। पत्नी संबंधों को एक साथ तुरपाई कर पारिवारिक शामियाने को जोडे रहती है। अपने हिस्से के सुखों को बांट देती है और दुख नितांत अकेले सहती रहती है।

Saturday, January 13, 2024

टिप्सं अपनाकर आपभी बन सकते हैं पापा द ग्रेट

फादर्स डे जून महीने के तीसरे संडे को मनाया जाता है। एक पुरूष बचपन से ही अपनी भावनाओं को महिलाओं की तुलना में कम प्रकट करता है। फादर्स डे वह मौका है, जबकि आप अपने पिता से अपनी भावनाएं खुल के बता सकते हैं या फिर अगर आप पिता हैं, तो आपको क्‍या करना चाहिए। हर बच्चे का रोल माडल उसके पिता ही होता हैं, चाहे बाक्सिंग चैंपियन बनने की बात हो या डाक्टर। बच्चे हर छोटी-बड़ी बातें अपने माता-पिता से ही सीखते हैं, शायद बड़ों को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होता, कि बच्चे आपसे कितना कुछ सीख रहे हैं।

फादर्स डे पर अच्छे पिता बनने के टिप्स जानें-



आपका समय कितना अनमोल है- चाहे आप कितने भी व्यस्त‍ हों, बच्चेस के लिए समय ज़रूर निकालें क्योंककि ऐसा करने से आप अपने बच्‍चे को और उसकी आवश्यककताओं को समझ सकेंगे। आप अपने बच्चे को जो कुछ सिखाएंगे वो उसे आजीवन याद रहेंगे। शायद आपको भी अपने पिता द्वारा सिखाई कुछ बातें आज भी याद होंगी।



रोल माडल हैं आप- आपको पता होना चाहिए, कि आप एक रोल माडल की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में आपके द्वारा की गलतियों को बच्चे ना दोहरायें इस बात का खास ख्याल रखें। बच्चोंज को सम्मािन दें, तभी वो आगे जाकर लोगों का सम्मािन करना सीखें।


पैरेंटिंग की कला सीखें-


याद रखें आपके लिए भी हर नया दिन सीखने का है। हालांकि समय के साथ आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, लेकिन पैरेंटिंग की कला सीखें। अपने बच्चेप को समझने का प्रयास करें, उसकी बातें सुनें।


तो यह टिप्सं अपनाकर आपभी बन सकते हैं पापा द ग्रेट