कुछ शब्दों के जोड़ घटाव से, घटनाओं के कई पड़ाव से, जो भी सिखा इस जीवन से, कुछ शब्द अरशद के मन से...................
Saturday, July 27, 2024
पत्नी.....अरशद अली
दाम्पत्य जीवन की बस यही यात्रा! पति में छोटी और पत्नी में है बड़ी मात्रा!! पूनम लोसलका, निश्चित ही बड़ी मात्रा वाली पत्नी के साथ छोटी मात्रा वाले पति का जीवन सहज गुजर जाता जाता है। बड़ी ई की मात्रा वाली पत्नी में आंशिक ईश्वरीय शक्ति पाया जाता है। दान दया धर्म भी बड़ी ई की मात्रा वाली पत्नी में स्वत आ जाता है। पत्नी संबंधों को एक साथ तुरपाई कर पारिवारिक शामियाने को जोडे रहती है। अपने हिस्से के सुखों को बांट देती है और दुख नितांत अकेले सहती रहती है।
Saturday, January 13, 2024
टिप्सं अपनाकर आपभी बन सकते हैं पापा द ग्रेट
फादर्स डे पर अच्छे पिता बनने के टिप्स जानें-
आपका समय कितना अनमोल है- चाहे आप कितने भी व्यस्त हों, बच्चेस के लिए समय ज़रूर निकालें क्योंककि ऐसा करने से आप अपने बच्चे को और उसकी आवश्यककताओं को समझ सकेंगे। आप अपने बच्चे को जो कुछ सिखाएंगे वो उसे आजीवन याद रहेंगे। शायद आपको भी अपने पिता द्वारा सिखाई कुछ बातें आज भी याद होंगी।
रोल माडल हैं आप- आपको पता होना चाहिए, कि आप एक रोल माडल की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में आपके द्वारा की गलतियों को बच्चे ना दोहरायें इस बात का खास ख्याल रखें। बच्चोंज को सम्मािन दें, तभी वो आगे जाकर लोगों का सम्मािन करना सीखें।
पैरेंटिंग की कला सीखें-
याद रखें आपके लिए भी हर नया दिन सीखने का है। हालांकि समय के साथ आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, लेकिन पैरेंटिंग की कला सीखें। अपने बच्चेप को समझने का प्रयास करें, उसकी बातें सुनें।
तो यह टिप्सं अपनाकर आपभी बन सकते हैं पापा द ग्रेट
Tuesday, February 14, 2023
श्रद्धांजलि
Monday, August 29, 2022
बेरोजगारी
मेरी जिन्दगी
एक कलम लो और कागज पर एक सीधी लकीर खींच दो।
नीचे लिख दो मेरी जिंदगी.....
उस सीधी लाइन के
पहले छोर को थोडा गाढ़ा बिन्दु कर दो
और निचे दर्ज कर दो
अपने जन्म की तारिख।
लकीर के अन्तिम छोर को हल्का रहने दो और कुछ लागतार बिंदू डाल दो .....कुछ इस तरह।
अब बीच के भाग पर नज़र गड़ा कर एक सवाल पुछो खुद से....
क्या इसके अलावा भी जिंदगी का कोई ढंग या रंग तुमने देखा है ?
जिंदगी सरल और सत्य है,एक सीधी लकीर के जैसी बाकी सब कुछ बनावटी है।
जिंदगी को सरल ही रहने दो और किरदार को आईना।
खामखा,जिंदगी को ताबीज मत पहनाओ।
लंबी उम्र की दुआ अम्मा कर देगी और अब्बू जिंदगी के लकीर को आसान बनाए रखेंगे।
तुम बस दुआ करो।
सीधी जिंदगी लंबी दिखेगी और बहुत आसन भी।
ऐसे भी जिंदगी आसान है खुदा का इस पर एहसान है।
एक कलम लो और कागज़ पर खिंच दो एक सीधी लकीर....
और निचे लिख दो "मेरी जिन्दगी"
अरशद अली
बोकारो इस्पात नगर
Sunday, December 16, 2018
Wednesday, December 13, 2017
क्या तुमने कभी देखा है ......अरशद अली ( एक कविता)
क्या तुमने कभी देखा है ......
नए ज़न्मे बच्चे को देखते हुए
माँ-बाप को
उसमे जो दिखता है ...
वो ख़ुशी है
और ख़ुशी,गम को दूर कर देती है

घोड़ों को सपाट धरती पर
दौड़ते हुए
उसमे जो दिखता है ...
वो स्फूर्ति है
और स्फूर्ति,आलस को दूर कर देती है.
क्या तुमने कभी देखा है ...
बरसात में अन्कुराते हुए
नए बीजों को
उसमे जो दिखता है
वो ज़िन्दगी है
और ज़िन्दगी,मौत को करीब कर देती है.
====अरशद अली====





